Latest News

सनी लियोन को रिझा रहे हैं रणविजय! - Sunny Leone News, News in Hindi, Latest News in Hindi

सनी लियोन एडल्ट फिल्मों में बतौर पॉर्न स्टार काम कर चुकी हैं, इसलिए बॉलीवुड में कई हीरो उनके साथ काम करने से झिझक रहे हैं। लेकिन रणविजय सिंह के साथ ऐसा नहीं है, वे तो उल्टा सनी लियोन को रिझाने में जुटे हुए हैं।

दरअसल, रणविजय और सनी लियोन जल्द ही एमटीवी के रियलिटी शो 'स्पिलिट्ज विला' को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके लिए दोनों ने ही प्रोमो शूट में हिस्सा लिया।
रणविजय इस शो का पहला सीजन होस्ट कर चुके हैं। सनी एक बार फिर से इस शो पर नजर आएंगी। रणविजय शूट के दौरान सनी को रिझाते नजर आए, वहीं सनी स्पॉट बॉयज को डांस कराते नजर आईं।

कुछ दिन पहले ही रणविजय ने ट्वीट कर बताया था कि लंबे समय के बाद इस शो को होस्ट करना उनकी पुरानी यादें ताजा कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Talk2Trends - Latest News in Hindi Today, Latest Gadget News in Hindi Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by Bim. Powered by Blogger.